फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डीएम पैदल तो अधिकारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर

Sat, 16 May 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए उत्तरकाशी में प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पैदल दफ्तर पहुंचे। वहीं कई अधिकारी और कर्मचारी साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंचे। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल चलाने या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। इससे ईंधन की बचत होगी।
स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। पैदल कार्यालय जाते समय जिलाधिकारी ने रास्ते में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सामान्य और प्रसाद की दुकानों का जायजा लिया। दुकानदारों को तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी परखी।
विज्ञापन

उधर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों और एआरटीओ उत्तरकाशी व आरटीओ देहरादून की पहल पर उप संभागीय कार्यालय में भी अलग उत्साह देखने को मिला। अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से दफ्तर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें