फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: रुद्रेश्वर व भदेश्वर महाराज की देव डोलियों का हुआ मिलन

Wed, 29 Jul 2026 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। रवांई घाटी के देवलसारी गांव में वर्षों बाद रुद्रेश्वर महादेव और भदेश्वर महाराज की देव डोलियों का मिलन हुआ। श्रद्धालुओं ने देव डोलियों को एक साथ हारुल और तांदी नृत्य किया।
विज्ञापन

सुबह रुद्रेश्वर महादेव के देव माली अमित नौटियाल के आवास पर दोनों देव डोलियों का मिलन हुआ जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने एक साथ दोनों देव डोलियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देव डोलियों के पारंपरिक नृत्य के साथ हारुल और तांदी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। रुद्रेश्वर महादेव रवांई घाटी के 65 गांवों के आराध्य हैं। इस अवसर पर जगमोहन परमार, जयवीर परमार, शूरवीर सिंह, दीवान सिंह, शशि मोहन राणा, जगेंद्र राणा, जयेंद्र राणा, विपिन रमोला, बलदेव चौहान, जगदीश असवाल, सोबेंद्र रावत, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें