फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कुमराड़ा गांव का संपर्क मार्ग टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रखंड के कुमराड़ा गांव में बुुधवार शाम को मूसलाधार बारिश से बरसाती गदेरे ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे गांव का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। एक महीने पहले भी इसी गांव में भारी बारिश से लोगों के घरों में मलबा घुसने के साथ ही संपर्क मार्ग टूट गए थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम मूसलाधार बारिश से कुमराड़ा गांव में अफरा-तफरी मच गई। पटवारी कुसुम पंवार, दीपेंद्र चौहान ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि बरसात के पानी से गांव का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गय है। स्यासू-मणि सड़क जाकरगाड़ के पास मलबा आने से बंद हुआ, जिसको खुलवाने के लिए जेसीबी मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें