फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने हनुमान चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग की है। बुधवार को नगर व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी हनुमान चौक पर इकट्ठा हुए। व्यापारियों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जाने पर रोष जताया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि उन्होंने महामारी की रोकथाम के लिए सरकार के हर निर्णय का स्वागत किया लेकिन पिछले और इस साल भी सरकार ने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, मनमोहन थलवाल, मानसिंह गुसाईं, अजय बडोला, विरेंद्र बत्रा, सोबेंद्र कलूड़ा, पारेश्वर प्रसाद, प्रदीप चौहान, यशपाल पंवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें