फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सीजन में कूड़े की समस्या से जूझेगा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी शहर को यात्रा काल के दौरान कूड़ा निस्तारण की समस्या से जूझना पड़ेगा, जिससे शहर की छवि प्रभावित होगी। हालांकि जिला प्रशासन शहर से कूड़ा उठान के लिए एक एजेंसी से अनुबंध की बात कह रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र उत्तरकाशी में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। विकल्प के तौर पर पालिका क्षेत्र का कूड़ा तांबाखाणी सुरंग के बगल में एकत्र किया जाता है, लेकिन यहां स्थान पर्याप्त न होने के कारण कूड़ा अक्सर शहर में ही जगह-जगह बिखरा रहता है। करीब एक माह बाद चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। पालिका के अनुसार यात्रा काल के दौरान हर दिन 10 टन कूड़ा एकत्र होता है। ऐसे में निस्तारण की व्यवस्था न होने से कूड़ा स्थानीय निवासियों के साथ ही प्रशासन व यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बनेगा। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए एक एजेंसी से अनुबंध किया गया है, जो शहर का कूड़ा निस्तारण के लिए बाहर ले जाएगी। एजेंसी को यात्री सीजन में कूड़ा उठान की गति बढ़ाने के लिए कहा जाएगा।
- तिलोथ के समीप कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माणाधीन है, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते निर्माण बंद है। कूड़ा निस्तारण की समस्या का हल किए जाने का प्रयास किया जाएगा। -रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें