फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी के पांचवें वार्षिकोत्सव में स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शनिवार को वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन से कार्य करने की प्रशंसा की और सरकारी विद्यालयों को बड़ेथी के आदर्श विद्यालय से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही शिक्षकों को विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा जताया। प्रधानाध्यापक संजय कुकसाल ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे पठन-पाठन के अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी अव्वल साबित हुए हैं। इस मौके पर जोत सिंह बिष्ट, विजय बडोनी, सुमन बडोनी, मनोज कोहली, शशि कोठारी, नरेंद्र नेगी, उत्तम राणा, बिजेंद्र पंवार, डा. मुकेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें