फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रमिक को किया उसके परिवार के सुपुर्द

विज्ञापन
उत्तरकाशी के होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में बाल श्रम उन्मूलन के लिए निरीक्षण करती टॉस्क फोर्स। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
बाल श्रमिक को किया उसके परिवार के सुपुर्द
विज्ञापन

बालश्रम उन्मूलन जिला टॉस्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को जनपद के होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में बाल श्रम उन्मूलन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एक किशोर बाल श्रमिक मिलने पर उसे उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी बृजमोहन वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मातली, डुंडा सैणी व देवीधार समेत 20 स्थानों पर होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों की चेकिंग की। टॉस्क फोर्स में शामिल श्रम प्रवर्तन अधिकारी बृजमोहन वर्मा ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। टीम में चाइल्ड लाइन कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल, पुलिस मानव तस्करी इकाई से नवीन रमोला व बलवंत ध्यानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें