फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड के प्रस्तावित नए सर्वे का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड भटवाड़ी के सिरोर गांव के ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड के प्रस्तावित नए सर्वे का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सर्वे के तहत उन्हें नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने पुराने सर्वे के तहत ही ऑल वेदर रोड का निर्माण किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिरोर गांव के ग्रामीण महिला मंगल दल की अध्यक्ष कौशल्या देवी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने तेखला से सिरोर होकर हीना जाने वाले ऑलवेदर के प्रस्तावित नए सर्वे पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने कहा कि वह सड़क का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रस्तावित पुराने सर्वे में सड़क को भागीरथी तट से 200 मीटर दूर रखा गया था। इससे ग्रामीणों के भवन व खेत आदि को कम नुकसान हो रहा था।
वहीं अब नए सर्वे में सड़क की दूरी नदी के पास रखी गई है, इससे ग्रामीणों के अधिक खेत कट रहे हैं। इस सर्वे से सरकार और ग्रामीण दोनों को नुकसान है। उन्होंने सड़क की दूरी नदी के पास रखने को नियम विरुद्ध बताया। साथ ही जनहित और राष्ट्रहित में पुराने सर्वे के आधार पर ही सड़क का निर्माण करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सरला भट्ट, बिजदेई, सोना, विनीता, सुमन, प्रियंका, सोनम, पूर्णा, गोपेश्वर, जयप्रकाश, जीतपाल, कृष्णा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें