फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ‘जाग्रत नारी, सशक्त नारी’ थीम पर ‘अभया’ मुहिम शुरू

Mon, 08 Dec 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सुरक्षा के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय की नई पहल
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक बनेंगी ‘पुलिस दीदी’, गांवों और स्कूलों में जाकर करेंगी जागरूक
उत्तरकाशी। जनपद की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की ओर से महिला अपराध को रोकने और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नहीं अभया नाम से पुलिस दीदी के तहत नई मुहीम शुरू की गई है। उनकी ओर से सभी कोतवाली और थानों में तैनात महिला उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में एक-एक गांव व विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारी तय करेंगी। वहीं प्रत्येक माह इन गांव और स्कूलों में जाकर महिलाओं से संबंधित जानकारियां प्राप्त करेंगी। साथ ही ग्राम प्रहरी की तर्ज पर प्रत्येक क्षेत्र में एक महिला को तैयार किया जाएगा।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की ओर से जागृत नारी, सशक्त नारी की थीम पर अभियान अभया की शुरुआत की गई है। इसके तहत पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरुक, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण के साथ महिला अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस पूरे जनपद में महिला पुलिस दीदी की ओर से अपने थाना क्षेत्र के स्कूल गोद लेना, गांव मोहल्लों में महिला व बालिकाओं के साथ नियमित मीटिंग, व्हाट्स एप कम्युनिटी ग्रुप बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्पीक अफ बॉक्स, हेल्प कार्ड, मेरा शहर मेरी सुरक्षा ड्राइव, हॉट स्पॉट चिन्हीकरण, सखी ड्यूटी डे, सेफ्टी चैंपियन, पैरेंट्स एवं पुलिस कनेक्शन, नशे व साइबर अपराध से मुक्त बालिकाओं की राह आदि कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम व मोहल्ला स्तर पर महिला प्रहरी बनाए जाएंगे। अभियान अभया की शुरुआत करते हुए एसपी पुलिस लाइन ज्ञानसू में महिलाओं के साथ जन जागरूकता शिविर आयोजित कर उनकी निजी व सामाजिक समस्याओं व शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें