फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की जहर खाने से मौत

Sun, 09 Oct 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर गणेशपुर में एक किशोरी ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे शनिवार रात को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया जहां उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम करीब सात बजे गणेशपुर में रहने वाली नेपाली मूल की पार्वती (14) पुत्री राम सिंह के जहर खाने से वह घर में ही बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया लेकिन उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

रविवार को थाना उत्तरकाशी पहुंचे मृतका के पिता राम सिंह का कहना था कि उनकी बेटी को जबरन जहर खिलाया गया है। कहा कि बेटी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की। हालांकि मृतक के परिजनों की ओर से मामले में किसी व्यक्ति के खिलाफ थाने0 में तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें