फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शिक्षकों ने सरकारी विद्यालयों पर घटती छात्रसंख्या पर की चिंता व्यक्त

Mon, 02 Feb 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला और सभी विकासखंड के कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने प्राथमिक स्कूलों में घट रही छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त की। इसके लिए संगठन की ओर से प्रदेश की शिक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नवाचार के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जनपद के छह विकासखंडों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने अपने अपने विकासखंड के शिक्षकों की समस्याएं, छात्र हितों के लिए सुझाव, स्कूलों में भौतिक संसाधनों पर विचार, घटती छात्र संख्या पर मंथन, शिक्षकों की वरिष्ठता, वेतन आदि अवशेष भुगतान आदि के समाधान की मांग उठाई। साथ ही शिक्षकों के समायोजन, वर्तमान में नई नियुक्तियों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष जयदेव राणा, महामंत्री जनक बिष्ट, विजेंद्र पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, वीरेंद्र नेगी, श्रीराम बिष्ट, ओम प्रकाश रावत, प्रसन्ना डोभाल, आनंद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें