फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शिक्षकों ने शैक्षणिक उन्नयन पर किया विचार-विमर्श

Fri, 28 Nov 2025 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ के अधिवेशन में शिक्षकों ने शैक्षणिक उन्नयन सहित विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिवेशन में कल शनिवार को शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सुमन सभागार में राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने किया। उन्होंने समस्त शिक्षकों को अधिवेशन की शुभकामनाएं देकर नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक उन्नयन में नए प्रयोग और सुधार लाने की अपील की। अधिवेशन के पहले सत्र में शिक्षकों ने शैक्षणिक उन्नयन पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
दूसरे सत्र में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा कर एकजुटता के साथ सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतोल सिंह महर ने बताया कि शिक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में कल शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, विक्रम जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, दिनेश नौटियाल, राजकुमार चौधरी, जगदीश बिष्ट, लक्ष्मण सजवाण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें