फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित मतगणना केंद्र एवं चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को मतगणना केंद्र, मतदान प्रशिक्षण व पोलिंग पार्टियों से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरोला में 184 बूथ, यमुनोत्री में 176, गंगोत्री में 179 मतदेय स्थल हैं। जनपद की तीनों विधान सभाओं में 539 पोलिंग बूथ हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नितिन पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें