फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण रोकने को निकायों ने किया घर-घर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर पालिका व नगर पंचायतों में द्वितीय चरण डोर टू डोर सर्वेक्षण का काम जारी है। सोमवार को कुल 6 हजार 350 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान सैंपलिंग में 60 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका बाड़ाहाट में 4 हजार 230 परिवारों का सर्वे किया गया। 1005 लोगों की सैंपलिंग में 37 लोग पॉजिटिव मिले। लक्षण वाले 399 लोगों को होम आइसोलेशन किट बांटी गई। वहीं पालिका बड़कोट में 1098 परिवारों के सर्वे और 320 लोगों की सैंपलिंग में 23 संक्रमित मिले। 161 लोगों को होम आइसोलेशन किट बांटी गई। नगर पंचायत पुरोला ने 1022 परिवारों के सर्वे में दो लोग खांसी, बुखार जुकाम से ग्रसित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें