फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बड़कोट को आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए दिए सुझाव

Tue, 02 Dec 2025 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नपा अध्यक्ष ने राजमार्ग निर्माण खंड को लिखा पत्र
विज्ञापन




फोटो सहित

बड़कोट। नगर पालिका बड़कोट को आदर्श बनाने के लिए पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने राजमार्ग निर्माण खंड को सात सूत्रीय सुझाव पत्र लिखा है। इसमें नगर क्षेत्र में चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के बारे में करने को कहा गया है। एनएच के ईई ने इस पर उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मांगे हैं।



नपा अध्यक्ष ने यमुनोत्री हाईवे नगर पालिका क्षेत्र में चौड़ीकरण के दौरान सड़क में डिवाइडर लगाने का सुझाव दिया ताकि लाइट, पेड़ पौधे के लिए ग्रीन एरिया विकसित हो सके, चौराहे एवं तिराहे बनाने के लिए दस फीट गोलाकार जगह, सड़क के दोनों ओर पैदल चलने के लिए फुटपाथ, बैरिकेडिंग व्यवस्था, एनएच और लोनिवि कार्यालय के पास पार्किंग की व्यवस्था के साथ मुख्य मार्ग पर नगरपालिका की दुकानों का उचित विस्थापन, नगरपालिका क्षेत्र में दो हाईटेक शौचालयों के निर्माण के साथ ही स्वागत द्वारों का पुनः पहाड़ी शैली में निर्मित करवाने और जीएमवीएन के सामने वन भूमि को पार्किंग स्थल में विकसित करने के लिए नगरपालिका को सौंपने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच के ईई मनोज रावत ने कहा कि उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष के पत्र को लेकर मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर सरुखेत से दुबाटा तक बडकोट क्षेत्र की चौड़ीकरण की डीपीआर में सम्मिलित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे हैं। दिशा-निर्देश मिलने पर पालिका अध्यक्ष के सुझाव को सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें