सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। सौरभ फाउंडेशन की ओर से सौरभ भट्ट की स्मृति में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहला मैच अतुल्य और सुब्रत के बीच खेला गया। इसमें 21-15 से सुब्रत ने पहला मैच जीता।
नशा मुक्त अभियान के तहत सौरभ फाउंडेशन की ओर से स्व. सौरभ भट्ट की स्मृति में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया। उन्होंने फाउंडेशन की इस पहल की सरहाना की। साथ ही खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने को कहा। वहीं सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत यह तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया जा रहा है।
पहले दिन उद्घाटन मैच अतुल्य और सुब्रत के बीच खेला गया। इसमें 21-15 से सुब्रत ने उद्घाटन मैच अपने नाम किया। इस मौके पर सभासद महावीर चौहान, बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संतोष सकलानी, दिनेश चंद्र व्यास, प्रियांशु, रोहित, आयुष, आकाश सेमवाल, अनुराग, कार्तिक, आदित्य सेमवाल, अंशुमान, स्वस्ति राणा, मोनिका, इशू आदि मौजूद रहे।