फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबेदार का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान तबियत खराब होने से मृत आईटीबीपी के सूबेदार निहाल सिंह का सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। निहाल सिंह 35 बटालियन आईटीबीपी महिडांडा में तैनात थे।
विज्ञापन

बीते 19 फरवरी को चंडीगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान निहाल सिंह को सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिस पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान सूबेदार निहाल सिंह की मौत हो गई। डाक्टरों ने परिजनों को मौत का कारण ब्रैन हैमब्रेज बताया। 20 फरवरी शाम को आईटीबीपी के वाहन से निहाल सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव श्रीकोट (बिष्ट पट्टी) लाया गया। 21 फरवरी को बड़ेथी स्थित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सूबेदार निहाल सिंह अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें