फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्रों को बताए गए फिल्म व डिजिटल मीडिया में कॅरिअर के अवसर

Mon, 02 Nov 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर करियर्स इन सिनेमैटिक आर्ट्स विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने की। मुख्य वक्ता भूपेंद्र कंथोला ने विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण, निर्देशन, पटकथा लेखन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन और डिजिटल मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सिनेमा और डिजिटल प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में युवाओं के लिए रचनात्मक क्षेत्र में करियर बनाने के कई नए अवसर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र कंथोला भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के निदेशक, लोकसभा टेलीविजन के कार्यकारी निदेशक, दूरदर्शन समाचार के अपर महानिदेशक और भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शिक्षा सेमवाल ने किया। इस मौके पर समिति की संयोजक डॉ. प्रियंका संघल, डॉ. अनामिका छेत्री, डॉ. नीतू राज, डॉ. शिवम राज चौहान, डॉ. मनीषा डॉ. परदेव रावत, डॉ. पवेंद जयाड़ा एवं डॉ. नरेंद्र जांगिड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें