फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दीपावली पर उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंध

Mon, 02 Nov 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में शाम 4 से रात 8 बजे तक नहीं जाएंगे वाहन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। दीपावली को देखते हुए पुलिस ने बाजार में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। दीपावली के दौरान प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक मुख्य बाजार में सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान लोडर और चारपहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसी संबंध में सोमवार को कोतवाली उत्तरकाशी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी जनक सिंह पंवार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि दीपावली के दौरान प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक मुख्य बाजार में सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित समय में दोपहिया वाहन केदारघाट पार्किंग और रामलीला मैदान में खड़े किए जाएंगे ताकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी न हो। बैठक में दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखने और बाजार में अतिक्रमण न करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा रामलीला मैदान में नगर पालिका की ओर से लगाए जा रहे पटाखों के स्टॉल पर अग्नि सुरक्षा सहित सभी जरूरी नियमों का पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन

बाजार में दुकान या स्टॉल लगाने वाले बाहरी व्यापारियों, फड़-फेरी और रेहड़ी-ठेली संचालकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री मनमोहन थलवाल सहित व्यापार मंडल के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें