उत्तरकाशी के अजीम प्रेमजी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति द
उत्तरकाशी। मातली स्थित अजीम प्रेमजी विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में नाटक मंचन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। इस मौके पर मेधावी और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को मातली स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल और जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर आयोजित फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और विभिन्न विद्याओं के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर संजय सेमवाल, सुनील बिष्ट, श्रीश बहुगुणा, मनवीर रावत, राकेश, निशा आदि मौजूद रहे। संवाद