फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पाइन स्कूल के छात्रों ने जवानों के साथ मनाई होली

विज्ञापन
हर्षिल में जवानों के साथ होली मनाते अल्पाइन स्कूल के छात्र-छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
अल्पाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर्षिल में 9 बिहार रेजिमेंट के जवानों के साथ होली मनाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जवानों को अपने हाथों से तैयार ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किए।
विज्ञापन

गत मंगलवार को स्कूल के पांचवी से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं हर्षिल में तैनात सेना की 9 बिहार रेजीमेंट के जवानों के साथ होली मनाने पहुंचे। इस अवसर पर रेजीमेंट के जवानों ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सेना में भर्ती के अलग-अलग विकल्पों की जानकारी दी। साथ ही रेजीमेंट के इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरएस जमनाल, सतीश नौटियाल, नीलम पुरी, बबिता अहमद, रीना बहुगुणा, अनुराधा रावत, बबिता सेमवाल, हिमानी कश्यप, राजकिरण, प्रभा, शिवानी, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें