फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: विद्यालय में बनाया स्ट्रांग रूम, 500 छात्र दो कमरों में बैठने को मजबूर

Wed, 08 May 2024 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मुख्याल स्थित पीएमश्री कीर्ति इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र बनने के कारण विद्यालय के करीब 500 छात्र-छात्राएं दो कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के लिए मात्र एक ही शौचालय है।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र बनने के बाद वहां पर अध्ययनरत करीब 500 छात्र-छात्राओं को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बीते मंगलवार तक सुमन सभागार के एक ही हॉल में सभी कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बुधवार से एक ओर हॉल उपलब्ध हुआ है, लेकिन उसके बाद भी परेशानी समाप्त नहीं हुई है।
छात्र-छात्राएं करीब एक माह से इस परेशानी को झेल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनकी सुध लेने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया है। प्रधानाचार्य बीएस राणा का कहना है कि छात्र-छात्राओं और सभी शिक्षकों को एक ही शौचालय प्रयोग करना पड़ रहा है। हालांकि सीईओ की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए शौचालय प्रयोग करने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही नए सत्र में जो अभिभावक अपने बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आ रहे हैं, तो उस प्रक्रिया को भी खड़े-खड़े ही पूरा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्राओं के लिए शौचालय के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को पत्र लिखा गया है। वहीं अब मतगणना के लिए कुछ ही दिन शेष हैं। उसके बाद छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

-अमित कोटियाल, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें