फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में लावारिस कुत्तों की दहशत, 18 लोगों को काटा

Thu, 26 Mar 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशियाड़ा कस्बे में कुत्तों के कारण लोग हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की दहशत बनी है। बीते बुधवार को जोशियाड़ा कस्बे में कुत्तों ने अचानक हमला कर 18 लोगों को काट लिया जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतनी संख्या में लोगों को कुत्तों के काटने की इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। इससे क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

कुत्तों के हमले में घायल हुए शिवम, विजय देव, अनुराधा, रोशनी, आदित्य, दिव्यांश समेत अन्य पीड़ितों ने बताया कि सड़क पर चलते हुए कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जोशियाड़ा क्षेत्र में आवारा और संभावित रूप से पागल कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां भी अव्यवस्था देखने को मिली।
विज्ञापन

पीड़ितों को रेबीज के इंजेक्शन लगाने के लिए जरूरी सिरिंज उपलब्ध नहीं हो सकी जिससे उन्हें बाहर से सिरिंज खरीदनी पड़ी। इसके बाद ही इमरजेंसी में उनका उपचार हो पाया। आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. टीना ने बताया कि कुल 18 लोगों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए नए बस अड्डे के पीछे स्थान चिह्नित किया गया है और डीपीआर तैयार कर ली गई है। साथ ही डॉग कैप्चर मशीन भी खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि एबीसी सेंटर में आने वाले समय में कुत्तों की नसबंदी कर शहर को आवारा कुत्तों की समस्या से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें