फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तिरंगे की सिलाई ये महिलाएं गढ़ रहीं स्वावलंबन की कहानी

Fri, 14 Aug 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
- भटवाड़ी के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तैयार कर रहीं राष्ट्रध्वज
विज्ञापन

तिरंगे की सिलाई ये महिलाएं गढ़ रहीं स्वावलंबन की कहानी
उत्तरकाशी। स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी भटवाड़ी ब्लॉक की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बड़े पैमाने पर राष्ट्रध्वज तैयार कर रही हैं। उनका यह प्रयास राष्ट्रभक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण, आर्थिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक चल रहे अभियान को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट समेत सभी नगरपालिकाओं और संबंधित विभागों ने तैयारियां की हैं। उत्तरकाशी नगर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों को तिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही तिरंगे के रंगों में जगमगाते चौराहे देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दे रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भी उत्साह है। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपने भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराकर अभियान में भागीदारी करने और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें