फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: फिताड़ी में भालू की दहशत, युवक पर किया हमला

Fri, 14 Aug 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड के गोविंद वन्यजीव विहार क्षेत्र से लगे फिताड़ी गांव में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार सुबह सेब के बगीचे की ओर जा रहे 24 वर्षीय युवक पर भालू ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक के घायल होने की घटना के बाद ग्रामीणों में भय बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध राणा (24 वर्ष), पुत्र सिलदार, निवासी फिताड़ी गांव, रविवार सुबह अपने सेब के बगीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोसणी तोक के समीप झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया और तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गोविंद वन्यजीव विहार की उप निदेशक निधि सेमवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेज दिया गया है। विभाग की ओर से घटना की जांच कराई जा रही है और नियमानुसार पीड़ित को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिताड़ी के ग्राम प्रधान कृष्णा राणा ने बताया कि हाल के दिनों में गोविंद वन्यजीव विहार क्षेत्र से लगे गांवों में भालुओं की सक्रियता बढ़ी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें