फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ जवान की मौत की हो सीबीआई जांच

Tue, 12 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
सीबीआई जांच - फोटो : amarujala
विज्ञापन
वन तस्करों की धरपकड़ के दौरान मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान की मौत और इस आरोप में चार ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने एसटीएफ टीम के आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए निर्दोषों की गिरफ्तारी पर रोष जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बीते छह अप्रैल की रात दिखोली बैंड पर वन तस्करों की धरपकड़ के दौरान एसटीएफ के जवान की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अब मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी चल रही है। इसे बड़ी सफलता बताते हुए आईजी ने टीम के लिए दस हजार रुपये ईनाम की घोषणा भी की है, जबकि स्थानीय लोग एसटीएफ की कहानी को मनगढ़ंत बताते हुए जबरन निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि एसटीएफ के जवान कई दिनों से स्वयं को तस्कर बताकर क्षेत्र में घूम रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में बिखरे पड़े जड़ाऊ के सींग एकत्र करने को कहा। छह अप्रैल की रात उन्हें सींग लेकर दिखोली बैंड पर बुलाकर गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, तो ग्रामीण भाग निकले।

तब एसटीएफ की टीम की ओर से ही गोली चली, जिसमें उनके एक जवान की मौत हुई। ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार किए गए ग्रामीण निर्दोष हैं। वे मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। जेल जाने से परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने डीएम से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही हफ्तेभर में कार्रवाई नहीं होने पर बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्णा देवी, सुनीता, सुषमा, सरिता, दिनेश नौटियाल, सुमनी राणा, नैन सिंह बिष्ट, सते सिंह राणा आदि शामिल थे।


वहीं, एसटीएफ टीम का कहना है कि वे वन्य जीव तस्करों की धरपकड़ के लिए गए थे, जिसमें मुख्य आरोपी सुंदर सिंह बिष्ट ने एसटीएफ के जवान की पिस्टल छीन कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने तस्करों से गुलदार की एक खाल और जड़ाऊ (बारहसिंघा) के 72 सींग बरामद किए। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह बिष्ट, हुकम सिंह,  लाखी सिंह और धनपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई पिस्टल भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें