फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शरदोत्सव का आगाज

Sun, 27 Dec 2015 09:37 PM IST
बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रविवार को बड़कोट में पालिका की ओर से आयोजित रवाईं शरदोत्सव एवं विकास मेले का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने करीब 25 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पांच दिनों तक चलने वाले मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही विभागीय स्टाल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बौखनाग देवता की डोली के साथ मेले का उद्घाटन करते हुए काबीना मंत्री प्रीतम पंवार ने शरदोत्सव के लिए शासन से दो लाख रुपये दिलाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 23.83 करोड़ रुपये बजट की राजीव गांधी आवास योजना का शिलान्यास करने के साथ ही राज्य वित्त एवं विधायक निधि से बने वाचनालय तथा पालिका के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने पालिका की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा दिया। उद्घाटन मौके पर स्कूली बच्चों तथा सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकलचंद रावत, कांग्रेस नेता विरेंद्र पयाल, संजय डोभाल, अजबीन पंवार, आनंद राणा, संजय पंवार, अजय चौहान, मनमोहन, हरपाल, पुष्पा, राजकुमारी, मीना, एसडीएम मुक्ता मिश्र, सीओ देवीदत्त चौंसाली, एसओ महादेव उनियाल, ईओ बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।

सीएम के नहीं आने पर हुए मायूस
रवाईं शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए सीएम हरीश रावत के नहीं पहुंचने पर लोग मायूस हुए। लोगों का उम्मीद थी कि मेले में सीएम क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे। साथ ही लोग समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सीएम को सौंपने के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन


सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए युवाओं में उत्साह
रवाईं शरदोत्सव में यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए लगाए गए कैंप में युवकों की भारी भीड़ उमड़ी। फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने कैंप में पहुंचकर युवकों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें