फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: क्यार्क गांव में 20 वर्षों से हो रहा है श्रीकृष्ण लीला का मंचन

Thu, 07 Nov 2024 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के क्यार्क गांव में 20 वर्षों से श्रीकृष्ण लीला का आयोजन किया जा रहा है। यह जनपद के एक मात्र गांव है जहां पर श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाता है। वहीं, इन दिनों रामलीलाओं के दौर में यह क्षेत्र को एक विविधता भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

जनपद में इन दिनों विभिन्न गांवों में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस सब के बीच भटवाड़ी विकासखंड के क्यार्क गांव में गत 20 वर्षों से श्रीकृष्ण लीला का आयोजन किया जाता है। इसकी विविधता यह है कि इसमें गांव के बच्चे से लेकर लेकर बुजुर्ग सभी अपनी भूमिका निभाते हैं।
वहीं, महिलाओं से संबंधित सभी पात्रों का अभिनय भी बालिकाएं और युवतियां करती हैं। क्यार्क गांव के पूर्व प्रधान विपिन राणा और मंच संचालक रवि रावत बताते हैं कि वर्ष 1994 में पहली बार गांव में कृष्ण लीला का आयोजन किया गया था। उसके बाद से निरंतर यह परंपरा जारी है। यहां कृष्ण की बाल लीला सहित रास लीला, कंस वध तक की सभी दृश्यों का मंचन किया जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसलिए इस परंपरा का शुभारंभ किया, क्योंकि हर स्थान पर रामलीला का आयोजन होता है। इसलिए विचार किया गया कि क्षेत्र में एक विविधता को शुरू किया जाए। वर्तमान में इस श्रीकृष्ण लीला के आयोजन में दीपक रावत अध्यक्ष, कपिल रावत उपाध्यक्ष, सुमित राणा सचिव, विनोद राणा कोषाध्यक्ष, प्रियांशु रावत सहसचिव, ग्राम प्रधान सुनीता रावत, संजय राणा, दर्मियान राणा, प्रथम रावत, सुनील चौहान अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें