फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पीएमश्री कीर्ति इंटर कॉलेज मनाएगा पहला वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस

Thu, 07 Nov 2024 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अपने स्थापना के 106 साल पूरे करने वाले पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज में 14 नवंबर को पहला वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन पूर्व में 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कोरोना काल के चलते नहीं हो पाया था। विद्यालय प्रबंधन ने अब आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 1918 में टिहरी रियासत के राजा नरेंंद्र शाह ने अपने पिता कीर्ति शाह की स्मृति में की थी। विद्यालय को वर्ष 2018 में 100 वर्ष पूरे हो गए थे। इसके बाद यहां पहला वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह आयोजन संभव नहीं हो पाया।
बताया कि वर्तमान में विद्यालय में चार दशक बाद छात्राओं की भी वापसी हुई है। वर्तमान में यहां विभिन्न कक्षाओं में 126 छात्राएं व 454 छात्रों सहित कुल 580 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। 14 नवंबर को होने वाले पहले वार्षिकोत्सव व स्थापना दिवस समारोह में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विज्ञान, कला प्रदर्शनी के साथ नाटक व योग का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी जागी। आयोजन में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें