फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने 12 दरोगाओं को दी नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले में 12 दरोगाओं को नई तैनाती दी है। इनमें एक थानाध्यक्ष और पांच चौकी प्रभारी शामिल हैं। सभी को तत्काल स्थानांतरण स्थल पर तैनाती देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में बड़े स्तर पर दरोगाओं को नई तैनाती स्थल पर स्थानांतरित किया गया है। एसपी कार्यालय से शुक्रवार को आदेश जारी किए गए। एसआई अजय शाह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष हर्षिल की जिम्मेदारी दी गई है। मोहन कठैत को चौकी प्रभारी नौगांव, उमेश नेगी को चौकी प्रभारी गंगोत्री, ओमवीर को चौकी प्रभारी बाजार पुरोला, शशि को चौकी प्रभारी चिन्यालीसौड़, साहिल वशिष्ठ को चौकी प्रभारी ब्रहमखाल बनाया गया है। इसके अलावा प्रकाश राणा को पुलिस लाइन से थाना उत्तरकाशी, गंभीर सिंह को थाना बड़कोट, दिलमोहन सिंह थाना उत्तरकाशी, राजेंद्र पुजारा को थाना मनेरी, तस्लीम आरिफ को थाना उत्तरकाशी, अनूप नयाल को थाना धरासू भेजा गया है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें