तहसील से लगे मठ गांव में ग्रामीणों ने सोमेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर नया भव्य मंदिर बनाया। मंदिर को बनाने में क्षेत्रीय विधायक मालचंद ने भी सहयोग किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, विधायक मालचंद जिला पंचायत सदस्य दीपक विजल्वाण, प्रधान अरविंद पंवार, किशन लाल, सोबेंद्र राणा, राजपाल पंवार शेर सिंह, त्रिभुन राणा अमीर चंद शाह बलदेव असवाल अनिल जैन सहित सैकड़ों ग्रामीण थे।