हवाई पट्टी से शनिवार को छह लोग स्टेट प्लेन से देहरादून के लिए रवाना हुए। हवाई पट्टी पर सरकार के तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को मुख्य पायलेट अशोक सेठी और पायलेट देवेंद्र सचान सुबह साढ़े दस बजे डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव व बड़ेथी निवासी एक निशक्त व्यक्ति के साथ नौ सीटर स्टेट प्लेन लेकर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे।
उसके बाद यहां से एक स्थानीय महिला सहित छह लोगों को लेकर जालीग्रांट हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी। मुख्य पायलेट अशोक सेठी के अनुसार अगली उड़ान बुधवार को आएगी। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से देहरादून जालीग्रांट हवाई अड्डे के बीच यात्रा करने में लगभग 13 मिनट का समय लग रहा है।
यह सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को संचालित हो रही है। हवाई सेवा के लिए वृद्ध और असहाय व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है।