फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वाटिका में राम को देख मोहित हुई सीता

Thu, 29 Sep 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
‘जो मिले वर सांवरा तो प्राण प्यारा मिल गया, हे मेरी प्यारी सखी दिल देख मेरा हिल गया’... पुष्प वाटिका में श्रीराम को देखकर मोहित हुई सीता रागनी की इन पंक्तियों से सखियों को अपने दिल की बात बताती है। इसके बाद धनुष खंडन और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का दृश्य दर्शकों को खूब भाया।      
विज्ञापन


आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित श्रीराम लीला मंचन के तीेसरे दिन पुष्प वाटिका में गौरी पूजन, धनुष खंडन एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद दृश्य का मंचन हुआ। धनुष खंडन में पहुंचे विभिन्न देशों के राजा-महाराजों ने अपनी हास्य कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

सीता की भूमिका निभा रही गंगा डोगरा, राम नरेंद्र राणा, लक्ष्मण राजाराम भट्ट, जनक शंभू प्रसाद भट्ट, परशुराम अमरपाल रमोला, गोरी संगीता चौहान, सखी अंजली मिश्रा, बीना रावत, रावण अजय पंवार के बेहतर अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर केशर सिंह सजवाण, शीशपाल सिंह, रुकम चंद रमोला, आनंद मणी सेमवाल, प्रताप रावत आदि मौजूद थे। मंच का संचालन जयेंद्र पंवार ने किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें