फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ध्याणियों ने नरसिंह देवता को भेंट कया चांदी का चिमटा

Thu, 18 Apr 2024 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
नौगांव में चांदी के चिमटे के साथ गांव की ध्याणियां। संवाद
विज्ञापन
रुद्रेश्वर महाराज को चढ़ाया सोने का दाना, सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

नौगांव। नैणी गांव की ध्याणियों ने गांव के कुल देवता नरसिंह को डेढ़ लाख की लागत से तैयार चांदी का चिमटा भेंट किया है। साथ ही गांव की सुख-समृद्धि के लिए रुद्रेश्वर महाराज को सोने का दाना चढ़ाया गया।
नैणी गांव में नरसिंह देवता का प्राचीन मंदिर ग्रामीण हर साल गांव की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा करते हैं। इस मौके पर गांव की ध्याणियों ने डेढ़ लाख का सामूहिक चंदा कर कुल देवता के लिए चांदी का चिमटा बनाया, जिसे गंगनानी कुंड में देव स्नान के बाद देवता को भेंट किया गया। गांव की ध्याणियों ने नर सिंह देवता के देव निशाण के साथ सामूहिक यात्रा कर गंगनानी कुंड में देव स्नान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तांदी नृत्य किया। नरसिंह देवता के देव माली मनमोहन सिंह और रुद्रेस्वर देवता के देव माली अमित नौटियाल ने ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दलवीर चंद, ग्राम प्रधान बीना देवी, जगमोहन चंद, सुनील चंद, महावीर सिंह, जयवीर चंद, सोबत सिंह चंद, विशला देवी, मंजू देवी, रणी देवी, सरस्वती देवी, निर्मला राम बाला, राधा अंजना सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें