फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट पर स्थापित की शिव मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा भागीरथी के मणिकर्णिका घाट पर शिव की विशाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान में शामिल हुए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने लोगों से गंगा को निर्मल व पावन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व मणिकर्णिका घाट स्थित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने मामले में एक मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति को मूर्ति तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। उन्होंने कहा कि अब घाटों के साथ ही नगर के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन को 15 लाख का बजट मुहैया कराया है। इस मौके पर एसडीएम आकाश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, पालिका सभासद देवेंद्र चौहान, देवराज बिष्ट, कन्हैया रमोला, अजय प्रकाश बडोला आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विष्णुपाल रावत, संतोष सेमवाल, रमेश मिश्रा, इंदुशेखर, सुपेंद्र पंवार, रमेश चौहान, प्रवेश भट्ट, दिनेश नौटियाल, मान सिंह गुसाईं, आशीष कुमार आदि ने प्रतिमा स्थापित करने पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें