फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़क से अछूता है राज्य की प्रथम विधानसभा पुरोला का शांखाल गांव

Sat, 23 Mar 2024 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डंडी के सहारे बीमारों और गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया जाता है सड़क तक
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। राज्य की प्रथम विधानसभा पुरोला का शांखाल गांव आज तक सड़क से अछूता है। ग्रामीण बीमार व्यक्ति को डंडी-कंडी के सहारे छह किमी पैदल दूरी तय कर सड़क तक पहुंचाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह के भीतर गांव में तीन ऐसी घटनाएं हो चुकी है, जब तीन लोगों को डंडी के सहारे मोटर मार्ग पर लाकर 16 किमी दूर नौगांव अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
बीते रात गर्भवती सिमरन को डंडी के सहारे अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई गई। एक माह के भीतर गर्भवती जशोदा और अंजू को भी इसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण कहते हैं कि अनुसूचित बाहुल्य ग्राम पंचायत शांखाल सड़क से नहीं जुड़ पाई है। ग्राम पंचायत में शत प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति के लोगों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोला विधानसभा से तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस पार्टी के विधायक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन किसी के कार्यकाल में सड़क का सपना साकार नहीं हो पाया। ग्राम प्रधान शांखाल जगदीश कुमार का कहना है कि बरसात में पैदल रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शांखाल गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें