फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी आराकोट में सात ऑक्सीजन बेड लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत विकास खंड मोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए 7 ऑक्सीजन सर्पोटेड बेड स्थापित किए गए हैं। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एक एंबुलेंस तैनात की गई है।
विज्ञापन

जारी प्रेस विज्ञप्ति में चिकित्साधिकारी डॉ. मयंक जुवांठा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पीएचसी आराकोट में आधारभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। पांच किलोवॉट का जनरेटर स्थापित किया गया है। परिसर में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पीएचसी वार्ड के सुधारीकरण के कार्य किए गए हैं। पीएचसी में 2 डी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर व 6 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अतिरिक्त चिकित्सीय उपकरण के साथ ही फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें