फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: फोल्ड गांव में शराब परोसने पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना

Mon, 22 Dec 2025 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी भी समारोह और कार्यक्रम में शराब पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

उत्तरकाशी। धनारी क्षेत्र के फोल्ड ग्राम पंचायत में किसी भी समारोह और कार्यक्रम में शराब परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया है। फोल्ड सहित मांज्यागांव, संताण गांव के ग्रामीणों ने खुली बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर नियमों का किसी ने उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इस धनराशि को गांव की विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। वहीं, बमण गावं प्रधान ने भी इस निर्णय का समर्थन कर जल्द ही अपने गांव में इस नियम को लागू करने का निर्णय किया।
ग्राम पंचायत फोल्ड की खुली ग्राम सभा की पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सोनपाल रमोला ने की और वहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी भी मौजूद रही। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत क्षेत्र में शराब के सेवन और बिक्री से उत्पन्न सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

ग्राम की शांति, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत फोल्ड को नशामुक्त घोषित करने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में शराब की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर शराब पीते, बेचते या अवैध भंडारण करते पाए जाने वाले व्यक्ति पर 51,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जुर्माने की राशि ग्राम पंचायत निधि में जमा कराई जाएगी। इसके साथ ही नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने और ग्राम निगरानी समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया। ग्राम सभा ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें