क्षेत्र में स्मैक व चरस तस्करी रोकने तथा शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाएं मुखर होने लगी हैं। क्षेत्र में नशाबंदी को लेकर शैलजा महासंघ की महिलाओं ने पुरोला बाजार में प्रदर्शन किया।
नव क्रांति के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में शैलजा महासंघ की महिलाओं ने क्षेत्र में स्मैक, चरस की खुले आम हो रही बिक्री पर रोक लगाने, शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर के कुमोला रोड, खाबलीसेरा, दुर्गा मंदिर मार्ग, मोरी रोड, तहसील रोड में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन से क्षेत्र में नशा के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।
महिलाओं ने नशाबंदी को लेकर जरूरी कदम न उठाए जाने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता अमीचंद शाह, सुनीता देवी, बसंती असवाल, विमला चौहान, चंद्रमणी, लोकेंद्र कंड़ियाल, विजेंद्र मणी आदि मौजूद थे।