फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक और महाविद्यालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी की ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत एवं भाजपा नेता जगमोहन रावत ने देहरादून में सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से मुलाकात कर हर्षिल में सहकारी बैंक की शाखा व भटवाड़ी विकासखंड में महाविद्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

प्रमुख ने बताया कि हर्षिल क्षेत्र सेब एवं राजमा उत्पादन के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी अग्रणी है। यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। यहां बैंकिंग सुविधा के अभाव में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हर्षिल में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग की। सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इन मांगों को न्यायोचित बताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें