फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिल में स्कीइंग के गुर सीख रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान एवं पर्यटन विभाग की ओर से हर्षिल के निकट राता में बर्फ से ढके ढालों पर युवाओं को स्कीइंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। क्षेत्र में पहली बार स्कीइंग गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

निम के उप प्रधानाचार्य लै. कर्नल योगेश धूमल के नेतृत्व में निम की टीम राता पहुंची। यहां हिमालयन विस्टा होम स्टे संचालित कर रहे राजेश नेगी ने प्रशिक्षकों और स्कीइंग प्रशिक्षण ले रहे युवकों के ठहरने की व्यवस्था की है। शनिवार को निम के प्रशिक्षक सूबेदार छतर सिंह एवं हवलदार थिनला ज्ञाल्पो ने युवाओं को स्कीइंग के गुर सिखाए। निम के प्रशिक्षकों द्वारा पुराली गांव के दस युवकों को स्कीइंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। हर्षिल के प्रधान दिनेश रावत, माधवेंद्र रावत, धराली के महेश पंवार आदि ने बताया कि राता गंगोत्री हाईवे से महज ढाई किमी की दूरी पर स्थित है। यहां सर्दियों में स्कीइंग की अच्छी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें