फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी एसपी निम में सीख रहे सर्च एंड रेस्क्यू तकनीकी के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में उत्तराखंड पुलिस के 18 डिप्टी एसपी इन दिनों स्पेशल कोर्स को पूरा करने के लिए पसीना बहा है। 21 दिनों तक चलने वाले कोर्स में इन पुलिस अफसरों को रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग के साथ सर्च एंड रेस्क्यू तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में नरेंद्रनगर स्थित उत्तराखंड पुलिस प्रशिक्षण अकादमी से राज्य पुलिस सेवा के 18 पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पासआउट हुए हैं, जो एक जुलाई से निम में आयोजित ‘स्पेशल माउंटनियरिंग कोर्स फॉर डिप्टी एसपी ऑफ उत्तराखंड पुलिस’ में शामिल हो रहे हैं। निम के सीनियर इंस्ट्रक्टर खुशाल राणा ने बताया कि पुलिस अफसरों को निम की प्रशिक्षण साइट तेखला में रॉक क्लाइंबिंग और असीगंगा नदी पर रवाड़ा में रिवर क्रॉसिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द कैजुअल्टी एवोकेशन में दिन और रात के समय घायलों को सुरक्षित कैंप तक पहुंचाने व नाइट एक्सरसाइज के दौरान नेविगेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि शुक्रवार को वह (आज) भटवाड़ी क्षेत्र के हरुंता बुग्याल में ट्रेकिंग पर जाएंगे। 15-16 जुलाई को दयारा बुग्याल की ट्रेकिंग करेंगे। प्रशिक्षण में 7 महिला और 11 पुरुष अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें सीनियर इंस्ट्रक्टर खुशाल राणा सहित दशरथ रावत, विनोद गुसाईं, गिरीश नेगी और ज्ञालबो विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें