फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण के मामले पर एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में लोनिवि, सिंचाई एवं पेयजल के मुद्दे छाए रहे। काश्तकारों ने समय पर सिंचाई नहरों की मरम्मत नहीं करने पर रोष जताया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एक मिशनरी के तहत धर्मांतरण का मामला भी उठा, जिस पर एसडीएम ने एसओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में भाजपा नेता बलदेव सिंह रावत ने कहा कि एक मिशनरी के तहत नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने इसको शीघ्र रोकने की मांग की। एसडीएम सोहन सैनी ने थानाध्यक्ष अशोक कुमार को इसमें शीघ्र जांच करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन नौटियाल, ओमप्रकाश नौडियाल, जयेंद्र रावत ने कहा कि आजकल काश्तकारों द्वारा धान की नर्सरी डाली जा रही है, लेकिन सिंचाई नहरों की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। सर बडियार क्षेत्र के शीशपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में एक मात्र आयुर्वेद अस्पताल है। पुजेली गांव निवासी ओमप्रकाश नौडियाल ने कहा कि उनके गांव के हैंडपंप गत कई महीनों से बंद पड़े हैं। पुरोला गांव निवासी दिनेश उनियाल, पवन नौटियाल ने नगर पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास के तहत आवंटित मकानों की जांच की मांग करते हुए कहा कि इसमें कई बार की जांच की गई है। बावजूद इसके अधिकांश पात्र लोगों को छोड़ दिया गया है। मोरी ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रेम लाल ने कहा कि लोनिवि द्वारा निर्माणाधीन सरास ओडाटा मोटर मार्ग में काश्तकारों को कम प्रतिकर दिया जा रहा है। बसंत नगर निवासी मलकेश सेमवाल ने कहा कि उनके मकान के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन से बिजली के तार लटक रहे हैं। उन्होंने वहां से लाइन हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें