फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों का भंडार : डा. अविनाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा विश्व धरोहर मंच ने विश्व धरोहर दिवस पर गंगोत्री धाम में ‘धरोहर व जलवायु’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. कुमार अविनाश ने कहा कि गंगोत्री क्षेत्र पश्चिमी हिमालय की विभिन्न वनस्पतियों का भंडार है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगोत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में बीएसआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. कुमार अविनाश ने कहा कि गंगोत्री क्षेत्र में संवहनी पौधों की हजारों प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से एक तिहाई प्रजातियों के औषधीय उपयोग हैं। इसलिए इस क्षेत्र में स्थानीय वनस्पतियों को अधिकाधिक रोपण किए जाने के साथ ही पारिस्थितिकीय महत्व के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान की व्यापक आवश्यकता है। गंगा विश्व धरोहर मंच के सदस्य डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि भारत गंगा-संस्कृति का देश है, क्योंकि यहां के जनमानस में गंगा उनके जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक भारतीय को गंगा के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। क्षेत्र में विशाल गंगोत्री नेशनल पार्क महान जैव विविधता को आश्रय देने के लिए जाना जाता है। जहां स्तनधारियों की 15 प्रजातियों और पक्षियों की 150 प्रजातियां पाई जाती है। इस अवसर पर गंगा विश्व धरोहर मंच सदस्य रावल सुनील सेमवाल, अमित सेमवाल, मीनाक्षी, ज्योत्सना, कुलदीप, सूरज, अंकित, डॉ. शुभम सेमवाल, विनोद, कमला राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें