कुर्सिल गांव में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए उसके परिजन देहरादून ले गए हैं। बड़कोट तहसील की ठकराल पट्टी के तहत कुर्सिल गांव निवासी दरमियान सिंह पुत्र फजीतू गुरुवार शाम को चारा- पत्ती लेने अपने घर के पास ही गया था।
तभी वहां घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही दरमियान सिंह को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में उन्हें देहरादून के लिए रेफर कर दिया।
ग्रामीण मनवीर रावत ने बताया कि हमले के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। बड़कोट क्षेत्र में भालू के हमले की ये तीसरी घटना है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।