फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण व पीडब्लूडी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड मोरी के बंगाण क्षेत्र के आराकोट कलीच थुनारा डामटी मोटर मार्ग के निर्माण में ग्रामीण व लोनिवि आमने-सामने आ गए हैं। ग्रामीण कलीच गांव के पास कटिंग किए गए भाग पर सुरक्षा दीवार लगाने के बाद आगे कटिंग करने की मांग कर रहे हैं, वहीं विभाग के सहायक अभियंता ने एसडीएम को पत्र भेज करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य सुचारु करने के लिए पुलिस बल मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड मोरी के बंगाण क्षेत्र में लोनिवि गत दो वर्षों से आराकोट कलीच थुनारा डामटी मोटर मार्ग का निर्माण कर रहा है। करीब 12 किमी लंबे मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में कलीच गांव का करीब सात किमी भूभाग आ रहा है, जिसमें ग्रामीणों के बागीचे व आवासीय मकान शामिल हैं। कलीच के ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में की गई कटिंग से भारी भूस्खलन होने से उनके बागीचे तबाह हो गए हैं और मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण कटिंग किए गए स्थानों पर सुरक्षा दीवार लगाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग सुरक्षा दीवार निर्माण से पूर्व कटिंग करने पर ही अड़ा हुआ है। विभाग के सहायक अभियंता सुनीत सिंह ने एसडीएम को पत्र लिख ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में व्यवधान डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस बल की मांग की है। पत्र में लिखा है कि भूमि का प्रतिकार भी बना दिया गया है, लेकिन ग्रामीण प्रतिकर लेने से मना कर रहे है। उन्होंने एसडीएम से ग्रामीणों को समझाने या मौके पर पुलिस फोर्स भेजने की मांग की है।
- ग्रामीण सरकारी कार्य में बाधा नहीं डाल रहे हैं। अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। लोनिवि के अधिकारी यहां अपनी मनमर्जी से निर्माण कर ग्रामीणों की अनदेखी कर रहे हैं। गांव में पूर्व में की गई कटिंग से ग्रामीणों के बागीचे भूस्खलन की चपेट में हैं। यहां कटिंग से गांव के प्राथमिक विद्यालय सहित कई आवासीय भवनों में दरारें पड़ चुकी है। ग्रामीण यहां सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे है। -प्रदीप राज ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहले कटिंग का कार्य ही किया जाना है। कटिंग के बाद ही दीवार निर्माण का प्रस्ताव शासन को जाएगा। ग्रामीण बेवजह कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
-सुनीत सिंह, सुनीत सिंह, सहायक अभियंता, लोनिवि ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें