फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : सोशल मीडिया पर उड़ी उत्तरकाशी में भूकंप की अफवाह, दहशत में बाहर निकले लोग; पुलिस ने समझाया

Sat, 01 Feb 2025 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में देर रात्रि सोशल मीडिया पर बड़े भूकंप की अफवाह और फर्जी पोस्ट के चलते भैरव चौक पर लोग भारी संख्या में घरों से बाहर निकलकर परशुराम मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए है। 
विज्ञापन
Social Media - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में देर रात सोशल मीडिया पर भूकंप आने की अफवाह उड़ा दी गई। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में देर रात्रि सोशल मीडिया पर बड़े भूकंप की अफवाह और फर्जी पोस्ट के चलते भैरव चौक पर लोग भारी संख्या में घरों से बाहर निकलकर परशुराम मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए है। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैली कि देर रात्रि बड़ा भूकंप आने वाला है। इस फर्जी खबर से सहमे लोग कुछ स्थानों भैरव चौक, गंगोरी, तिलोथ और मुख्य बाजार में कुछ स्थानों पर रात्रि में घरों से बाहर निकल आए। 

हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मिडिया पर चल रही पोस्ट को फर्जी बताते हुए संयम बरतने की अपील की है। पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें