राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग में नाटक, कविता पाठन हिंदी, स्थानीय भाषा, अंग्रेजी भाषा, विज्ञान प्रदर्शन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं सीनियर वर्ग में कविता पाठन हिंदी और स्थानीय भाषा में रीतिका और जूनियर वर्ग में अंशुल राणा प्रथम रहे।
राइंका गंगेारी में आयोजित बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत और प्रधानाचार्य केशर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। सीनियर वर्ग में कविता पाठन हिंदी और स्थानीय भाषा में रीतिका प्रथम, आरूषी द्वितीय और अस्मिता तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठन अंग्रेजी में आयुषी प्रथम, आरूषी द्वितीय, आरूषी तृतीय स्थान पर रही। नाटक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी प्रथम, क्विज में राइंका मनेरी प्रथम, राइंका नेताला द्वितीय, राइंका मुस्टिकसौड़ तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञान प्रदर्शनी में इशांत रावत प्रथम, अंशिका द्वितीय, करिश्मा तृतीय स्थान पर रही। जबकि जूनियर वर्ग में कविता पाठन हिंदी और स्थानीय भाषा में अंशुल राणा प्रथम, काजल द्वितीय, आसना तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठन अंग्रेजी में आरूषी प्रथम, अनुष्का द्वितीय, सिमरन तृतीय स्थान पर रही। नाटक में उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी विद्या मंदिर प्रथम और राइंका नेताला द्वितीय स्थान पर रहे।
क्विज में राइंका उत्तरकाशी प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी द्वितीय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाटा तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में मीना कुमारी प्रथम और अश्विन द्वितीय स्थान पर रहा। विज्ञान समन्वयक जगत सिंह ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ। इस मौके पर कुशलानंद नौटियाल, प्रियंका भंडारी, शैफाली रावत, कृष्णानंद भट्ट, महेंद्र सिंह, रश्मि गैरोला बधानी, विनीता बहुगुणा आदि मौजूद रहे।