उत्तरकाशी। महिला विकास समिति लक्षेश्वर बाड़ाहाट के पदाधिकारियों ने लक्षेश्वर मंदिर के पीछे सामुदायिक मिलन केंद्र का स्वयं के संसाधन से जीर्णोद्धार किया। केंद्र में लक्षेश्वर के साथ ही बाड़ाहाट के ग्रामीणों का विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है।
लक्षेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में भवन का पुनर्निर्माण का उद्घाटन सुभाष सोनी ने किया। महिला विकास समिति की संरक्षक चंद्री चौहान ने बताया कि लक्षेश्वर मंदिर के पीछे 2011-12 में विधायक निधि ने सामुदायिक मिलन केंद्र बनाया था। जहां भवन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके लिए विकास समिति लक्षेश्वर बाड़ाहाट के पदाधिकारी द्वारा स्वयं संसाधन जुटा कर जर्जर भवन का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने कहा कि लक्षेश्वर में पूरे बाड़ाहाट के पांडव पश्वा व देव डोलियां यहां गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। इस मौके पर रेखा चौहान, दुर्गा पंवार, रिंकी राणा, सुनीता अग्रवाल, हर्षा रावत, राधिका डंगवाल, सुमन रावत मौजूद रही। संवाद