फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का पीएफएमएस में पंजीकरण जरूरी

Tue, 08 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने को लेकर हुई बैठक में सीडीओ उदय सिंह राणा ने कहा कि पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम से केंद्र और राज्य सेक्टर की विभिन्न विभागों की स्कीमों में दिए जाने वाले अनुदानों को समय पर जारी करने से लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं के लिए सभी विभागों को पीएफएमएस में पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


मंगलवार को कार्यशाला में वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही ने बताया कि पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार से जो पैसा विभिन्न विभागों को मिलता है, उसमें पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मध्य एक करार हुआ है, जिसके तहत हर जिले में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की स्थापना की गई है।

उन्होंने द्वितीय चरण की कार्यशाला में कहा कि जिले के सभी आहरण वितरण अधिकारी 31 दिसंबर तक केंद्र की योजनाओं का पंजीकरण कराएं। बैठक में एडीएम अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें